IPL 2026 RR vs CSK: Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings Live Updates
IPL 2026 RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
IPL 2026 RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से हराया।
IPL 2026 RR vs CSK: वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 17 गेंदों में 52 रन की विस्फोटक पारी खेलकर मैच को एकतरफा बना दिया।
IPL 2026 RR vs CSK: लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 17 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली। अंत में यशस्वी जायसवाल (38*) और कप्तान रियान पराग (14*) ने 13वे ओवर में ही जीत सुनिश्चित कर दी।
मुख्य हाइलाइट्स
प्लेयर ऑफ द मैच- नांद्रे बर्गर (2/26)
वैभव सूर्यवंशी- IPL इतिहास का संयुक्त रूप से चौथा सबसे तेज अर्धशतक (15 गेंद)।
संजू सैमसन का डेब्यू- CSK के लिए पहले मैच में सिर्फ 6 रन बनाए।
रवींद्र जडेजा- अपनी पुरानी टीम CSK के खिलाफ 2 विकेट लिए।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग 11)
संजू सैमसन, रुतुराज गायकवाड़ (सी), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग 11)
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा
IPL 2026 के तीसरे मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हो रहा है। यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
इस मैच से जुड़ी अब तक की बड़ी अपडेट्स और Live जानकारी नीचे दी गई है
RR vs CSK- Live Updates
टॉस: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
CSK की बल्लेबाजी- चेन्नई की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे ने पारी की शुरुआत की है।
स्कोर अपडेट- ताज़ा जानकारी के अनुसार, चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 2.2 ओवर में 14/1 है।
बड़ी खबर– दिग्गज एमएस धोनी (MS Dhoni) चोट (calf strain) के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हैं। उनकी जगह संजू सैमसन विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और गायकवाड़ के साथ ओपनिंग पर आए हैं।
